जमीन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जमीन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 5 मई 2019

स्तुत्य हौसला

जमीन से कुछ उठाकर  
यह परिंदा 
पंख फैलाकर उड़ रहा है
सच तो यह है कि
इस तरह वह
अपने जमीन से जुड़ रहा है
जो ज़मीन से जुड़ता नहीं है
वह ऊँचाई पर उड़ता नहीं है
स्तुत्य है इसका श्रम
परखना हो तो परखो
इसका हौसला
तिनका-तिनका जोडकर
बना रक्खा है इसने
खूबसूरत एक घोसला
जहाँ इसके बच्चे
चीत्कार कर रहे हैं
और बेसब्री से इसका
इन्तेजार कर रहे हैं
देखो,
अब यह अपने घोसले की ओर
मुड रहा है
और इसका पंख 
धीरे धीरे सिकुड़ रहा है 
सच तो यह है कि
इस तरह वह
अपने जमीन से जुड़ रहा है