बुधवार, 18 नवंबर 2026

'जागते रहो!' का सच

 

सब जाग रहे थे।

अचानक वे
आवाज़ लगाते हुए आए—
'जागते रहो!'

सब निश्चिंत हो गए
और समझे—
चौकीदार गश्त पर है।

और सो गए।

सुबह तक
सब लुट चुके थे।

आते समय वे
खाली हाथ आए थे,
लेकिन जाते हुए
खाली हाथ नहीं थे।

आवाज़ फिर भी आ रही थी—
'जागते रहो!'

8 टिप्‍पणियां:

  1. वे तो कह रहे थे 'जागते रहो', सोने की हिमाक़त तो हमने ही की

    जवाब देंहटाएं
  2. लुटेरों का अपना अलग ही गणित होता है, जिसे हर कोई नहीं समझ सकता,,,बहुत अच्छी रचना

    जवाब देंहटाएं