हमारी जीत
पक्की है...
हमने रच दिया है
आदमकद चक्रव्यूह,
तय है
जिसमें आम जनों का उलझना।
प्रवक्ताओं ने भी
सीख लिया है
संयत भाषा में
दुराचार, अनाचार को
सही साबित करना।
असफलताओं के गड्ढे
ढके जा चुके हैं
लहरदार हरे तिरपाल से।
पूरे चुनाव क्षेत्र
में
निजी विमानधारक
कथावाचकों की
तथाकथित कथाएँ
फटेहाल लोगों के बीच
आयोजित की जा रही हैं।
देखते नहीं हम,
टीवी पर निरंतर दिखाए जा रहे हैं
राजनेताओं को
'रेड कार्पेट' पर चलते हुए,
ताकि आम जन
खुद की बिवाइयों का दर्द भी
महसूस न कर सकें।
प्रश्नों को निर्देश
है
सभास्थल पर
उत्तर की शक्ल में
प्रवेश करने को।
तभी तो हमें विश्वास है...
हमारी जीत
पक्की है...

आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में बुधवार 25 नवंबर, 2026 को लिंक की जाएगी .... http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!
जवाब देंहटाएंशुक्रिया
हटाएंNice!
जवाब देंहटाएंThanks
हटाएंसमय की क्रूर सच्चाईयों को उजागर करती कविता
जवाब देंहटाएंशुक्रिया
हटाएं