बुधवार, 18 नवंबर 2026

'जागते रहो!' का सच

 

सब जाग रहे थे।

अचानक वे
आवाज़ लगाते हुए आए—
'जागते रहो!'

सब निश्चिंत हो गए
और समझे—
चौकीदार गश्त पर है।

और सो गए।

सुबह तक
सब लुट चुके थे।

आते समय वे
खाली हाथ आए थे,
लेकिन जाते हुए
खाली हाथ नहीं थे।

आवाज़ फिर भी आ रही थी—
'जागते रहो!'

8 टिप्‍पणियां:

Anita ने कहा…

वे तो कह रहे थे 'जागते रहो', सोने की हिमाक़त तो हमने ही की

M VERMA ने कहा…

सही कहा

हरीश कुमार ने कहा…

सुन्दर

M VERMA ने कहा…

शुक्रिया

कविता रावत ने कहा…

लुटेरों का अपना अलग ही गणित होता है, जिसे हर कोई नहीं समझ सकता,,,बहुत अच्छी रचना

Aman Peace ने कहा…

Wahh!!

M VERMA ने कहा…

यकीनन, शुक्रिया

M VERMA ने कहा…

Thanks