शनिवार, 14 नवंबर 2026

विकास की सौगात

अपनी झोपड़ी में
खुश था वह।

उन्होंने उसे
सपने दिखाए—
पक्के मकान के।

वह सपनों में
मकान बनाता रहा...

और जब नींद खुली,
तो पाया—

उसकी झोपड़ी भी नहीं थी
और वह
खुले आसमान के नीचे था।

5 टिप्‍पणियां:

  1. नींद में जो ग़ाफ़िल हुआ, भला क्या हासिल हुआ, इसलिए तो जागरण की बात कहते आये हैं संत, होश में रहकर जीने की बात!!

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सपने लूटने के लिए सपने दिखाए जा रहे हैं

      हटाएं
  2. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" शनिवार 28 नवंबर 2026 को साझा की गयी है......... पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं