छलावा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
छलावा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 18 नवंबर 2026

'जागते रहो!' का सच

 

सब जाग रहे थे।

अचानक वे
आवाज़ लगाते हुए आए—
'जागते रहो!'

सब निश्चिंत हो गए
और समझे—
चौकीदार गश्त पर है।

और सो गए।

सुबह तक
सब लुट चुके थे।

आते समय वे
खाली हाथ आए थे,
लेकिन जाते हुए
खाली हाथ नहीं थे।

आवाज़ फिर भी आ रही थी—
'जागते रहो!'

शनिवार, 14 नवंबर 2026

विकास की सौगात

अपनी झोपड़ी में
खुश था वह।

उन्होंने उसे
सपने दिखाए—
पक्के मकान के।

वह सपनों में
मकान बनाता रहा...

और जब नींद खुली,
तो पाया—

उसकी झोपड़ी भी नहीं थी
और वह
खुले आसमान के नीचे था।