उन्होंने
पाल रखे हैं
गिद्धों को—
मासूम
और अवयस्क
परिंदों की टोह लेने के लिए।
ये
अक्सर
रेकी पर निकलते हैं—
लौटकर
चटखारे लेते हुए
उन्हें अवगत कराते हैं
परिंदों की बेबसी का।
अबकी बार
शिकार का फरमान
जारी नहीं होता—
वे खुद
गिद्धों के साथ
निकल पड़ते हैं।
वे नोच डालते हैं
मासूम परिंदों के पंख—
कुछ परिंदों का
गोश्त चबाते हुए
वे चटखारे लेते हैं—
फिर
बचे हुए परिंदों को
उड़ने की नसीहत देते हैं।

10 टिप्पणियां:
👌
Thanks ❤️ 😊
आपके विचार में -
सत्ताधारी पाखंडी,धूर्त गिद्ध हैं और प्रदर्शनकारी बिचारे मासूम,निरीह सफेद कबूतर हैं।
सादर।
------
नमस्ते,
आपकी लिखी रचना मंगलवार १३ अक्टूबर २०२६ के लिए साझा की गयी है
पांच लिंकों का आनंद पर...
आप भी सादर आमंत्रित हैं।
सादर
धन्यवाद।
ताली दोनों हाथों से बजती है
वाह
शुक्रिया
गिद्द शिकार करते हैं
शुक्रिया
Wah!
Thanks
एक टिप्पणी भेजें