संस्कारित-सभ्यों के बीच आदमखोर कबीले क्यूं हैं ?
सब जाग रहे थे।
अचानक वे आवाज़ लगाते हुए आए— 'जागते रहो!'
सब निश्चिंत हो गए और समझे— चौकीदार गश्त पर है।
और सो गए।
सुबह तक सब लुट चुके थे।
आते समय वे खाली हाथ आए थे, लेकिन जाते हुए खाली हाथ नहीं थे।
आवाज़ फिर भी आ रही थी— 'जागते रहो!'