संस्कारित-सभ्यों के बीच आदमखोर कबीले क्यूं हैं ?
अपनी झोपड़ी में खुश था वह।
उन्होंने उसे सपने दिखाए— पक्के मकान के।
वह सपनों में मकान बनाता रहा...
और जब नींद खुली, तो पाया—
उसकी झोपड़ी भी नहीं थी और वह खुले आसमान के नीचे था।