हास्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हास्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 22 अप्रैल 2019

गालियों की वापसी ....

पहचान कर
बयान देकर वापस लेने के ट्रेंड को
माँ-बहन की अनगिनत गालियाँ
दे डाली मैंने अपने फ्रेंड को
सोचा था मैं उसको
सरप्राईज दूंगा
बाद में अपनी गालियाँ
वापस ले लूंगा,
गालियाँ सुनकर
उसका ब्लडप्रेशर बढ़ गया
पारा भी
सातवें आसमान पर चढ़ गया
आव देखा न ताव
छोड़ दिया उसने अपना
अब तक अर्जित नेह-भाव
गाल पर एक झन्नाटा दिया और
धुन दिया मुझे बे-भाव.
मैं हकबकाया
बदहवास सा उसे बताया
मैं तो गालियाँ वापस लेने वाला था

देखकर मेरा चेहरा मुरझाया
वह मुझपर तरस खाया
और फिर समझाया
तुम्हारी सोच में खामी है
ध्वनि ऊर्जा है, यह नष्ट नहीं होती
यह तो वन-वे अनुगामी है
बयान, कथन, गाली-वाली
इनकी कोई वापसी नहीं है
ये नहीं हैं महज़ जुगाली
इसलिए
जब भी मुँह खोलो
सोच समझ कर बोलो
जी हाँ, सोच समझ कर बोलो  

cartoon pic : साभार गूगल 

शुक्रवार, 1 जनवरी 2010

नए साल पर कुछ नया करना है ~~

क्या खोया क्या पाया

बड़ी तल्लीनता से

हर रिश्ता निभाया

पुराना वर्ष गया और

नया वर्ष आया.

 

नव वर्ष पर

कुछ नया करने को ठानी

सुबह उठते ही बड़े प्यार से

पत्नी को बोला 'रानी'

छूटती ही बोली -

दिमाग तो ठीक है

क्या है तुम्हें परेशानी!

आठ बज गये है

चाय दिया न पानी

बड़े आये कहने वाले 'रानी'

लगता है खोये हुए हो

किसी और के खयालों में

इस तरह तो नहीं बोले

इतने सालो में!

 

मैनें किसी तरह पिण्ड छुड़ाया

घर से निकलकर सड़क पर आया

रास्ते में एक भिखारी नज़र आया

कुछ नया करने का मैने राह पाया

मैं बोला Happy New Year

कहाँ जा रहे हो Dear

क्या तुम्हें पता नहीं

जीवन एक सौगात है

भीख माँगना बुरी बात है.

वह बोला -

भीख माँगना भी छोड़ देंगे

अपने जीवन की धारा भी

आप कहते हैं तो मोड़ देंगे

पर इतना बता दीजिए

अपने बीबी-बच्चों को

आपके घर कब छोड़ दूँ

आपको बड़े भिखारी

नज़र नहीं आते हैं.

आप जैसे समाज सेवक

हमीं से क्यूँ टकराते हैं?

 

मैं कन्नी काटकर आगे बढ़ा

घबराकर फ़ुटपाथ पर चढ़ा

मैने सोचा

छोटे-मोटे बाधाओं से

क्या डरना है

नए साल पर कुछ तो

नया करना है.

 

मैं समझ गया था

किसी और को बदलने से अच्छा है

खुद में ही परिवर्तन लाये

फिर मन में विचार जगा

क्यों न पुराने रिश्तों को

नए ढंग से निभाया जाए;

रोतों को चलो हँसाया जाए;

किसी भटके को राह दिखाया जाए;

कुछ खोकर भी कुछ पाया जाए;

चलो इस तरह

नया साल मनाया जाए.

 

Happy New Year 1010