बुधवार, 8 जुलाई 2009

मुस्कराहट का मुखौटा ---!!!



सांझ ढलते ही दोपहर देखा है
जब से निगाहों में खंडहर देखा है

इतने आत्मघाती जज़्बात हो गये
लहरों पे तिरता ये शहर देखा है

चौराहे खडे़ हैं उफ! खंजर लेकर
उनके रिसाले का असर देखा है

पूछना मत पता किसी
शख्स का
हर एक को मैंने दर-बदर देखा है

खूब बिकेगा मुस्कराहट का मुखौटा
सिसकता हुआ चेहरा घर-घर देखा है

मासूम चेहरों पर यकीन करें कैसे
वहशियों का मैंने जब कहर देखा है

दरख्त छांव देने से मना कर रहे
नज़र ए आफताब में ज़हर देखा है

32 टिप्‍पणियां:

  1. bahut khoob..

    mere blogs par bhi aapka swagat hai...
    http://sheena-life-through-my-eyes.blogspot.com
    http://hasya-cum-vayang.blogspot.com/

    जवाब देंहटाएं
  2. शानदार ग़ज़ल के हर शेर तारीफ के योग्य.

    बधाई स्वीकार करें.

    चन्द्र मोहन गुप्त

    जवाब देंहटाएं
  3. दरख्त छांव देने से मना कर रहे
    नज़र ए आफताब में ज़हर देखा है
    हर शेर बहुत खूबसूरत

    जवाब देंहटाएं
  4. najar aaftaab me jahar dekha hai ............bahut hi sundar bhaaw hai ............gahari bhaw bhi wyakt karate hai ..........achchhi rachana

    जवाब देंहटाएं
  5. मासूम चेहरों पर यकीन करें कैसे
    वहशियों का मैंने जब कहर देखा है

    verma ji bahut sundar!!

    जवाब देंहटाएं
  6. मासूम चेहरों पर यकीन करें कैसे
    वहशियों का मैंने जब कहर देखा है

    बेहतरीन शेर के लिए बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  7. खूब बिकेगा मुस्कराहट का मुखौटा
    सिसकता हुआ चेहरा घर-घर देखा है

    ... बहुत खूब

    जवाब देंहटाएं
  8. चौराहे खडे़ हैं उफ! खंजर लेकर
    उनके रिसाले का असर देखा है

    पूछना मत पता किसी शख्स का
    हर एक को मैंने दर-बदर देखा है


    बहुत सुन्दर भावाभिव्यक्ति
    वीनस केसरी

    जवाब देंहटाएं
  9. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  10. दरख्त छांव देने से मना कर रहे
    नज़र ए आफताब में ज़हर देखा है

    हर शेर बे-मिसाल है...
    वाह वाह ...
    बहुत खूब, क्या बात है...
    बेहतरीन....

    हमने भी आपकी कलम का
    जबरदस्त असर देखा....

    जवाब देंहटाएं
  11. चौराहे खडे़ हैं उफ! खंजर लेकर
    उनके रिसाले का असर देखा है
    कितने असरदार है ये शेर -- बहुत सुन्दर भावाभिव्यक्ति
    बहुत खूब

    जवाब देंहटाएं
  12. वर्मा जी बहुत ही ख़ूबसूरत रचना लिखा है आपने ! दिल की गहराई से हर एक पंक्तियाँ आपने इतना शानदार लिखा है कि तारीफ करने के लिए शब्द कम पर रहे हैं! मुझे आपकी ये रचना बहुत अच्छी लगी!

    जवाब देंहटाएं
  13. Aap jis tarah rachna karte hain, mai nishabd ho jaatee hun..!

    Aapki hausala afzaayee aur zarranawazee ke liye tahe dil se shukr guzaar hun..

    http://shamasansmaran.blogspot.com

    http://lalitlekh-thelightbyalonelypath.blogspot.com

    http://aajtakyahantak-thelightbyalonelypath.blogspot.com

    http://kavitasbyshama.blogspot.com

    http://shama-kahanee.blogspot.com

    http://shama-baagwaanee.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  14. बहुत सुन्दर रचना आभार !

    जवाब देंहटाएं
  15. इतने गहरे भावों के साथ हर पंक्ति को सहेजकर आपकी यह गजल वास्‍तव में बहुत ही लाजवाब है आभार्

    जवाब देंहटाएं
  16. "खूब बिकेगा मुस्कराहट का मुखौटा
    सिसकता हुआ चेहरा घर-घर देखा है"

    बहुत ही खूबसूरत लिखा है आपने । आभार ।

    जवाब देंहटाएं
  17. उर्वर प्रतिक्रियाओ से धन्य हुआ. प्रेरक है आपकी हौसला आफजाई.

    जवाब देंहटाएं
  18. खूब बिकेगा मुस्कराहट का मुखौटा
    सिसकता हुआ चेहरा घर-घर देखा है

    bahut khub kaha sahi kaha

    जवाब देंहटाएं
  19. दरख्त छांव देने से मना कर रहे
    नज़र ए आफताब में ज़हर देखा है

    लाजवाब ग़ज़ल है......... सब शेर एक से बढ़ कर एक हैं............ आपका ये अंदाज़ भी लाजवाब है

    जवाब देंहटाएं
  20. दरख्त छांव देने से मना कर रहे
    नज़र ए आफताब में ज़हर देखा ह
    bhut achhi gjal .ytharthvadi.
    dhnywad

    जवाब देंहटाएं
  21. kya khoob likha hai.......har pankti mein ek dard ka sailaab nazar aata hai.

    जवाब देंहटाएं
  22. वर्मा साहब,

    क्या कमाल की गज़ल कही है, हर इक शेर दूसरे से बेहतर :-

    चौराहे खडे़ हैं उफ! खंजर लेकर
    उनके रिसाले का असर देखा है

    पूछना मत पता किसी शख्स का
    हर एक को मैंने दर-बदर देखा है

    खूब बिकेगा मुस्कराहट का मुखौटा
    सिसकता हुआ चेहरा घर-घर देखा है

    आप, ऐसी ही खूबसूरत नज़्में कहते रहें और हमें पढ़वाते रहिये।

    सादर,

    मुकेश कुमार तिवारी

    जवाब देंहटाएं
  23. दरख्त छांव देने से मना कर रहे
    नज़र ए आफताब में ज़हर देखा है
    हर शेर खूबसूरत....बधाई

    जवाब देंहटाएं
  24. आज के जमाने की हकीकत बयॉं कर दी-
    पूछना मत पता किसी शख्स का
    हर एक को मैंने दर-बदर देखा है

    जवाब देंहटाएं
  25. सही कहा....दरख्त छाँव देने से इनकार कर रहे हैं,
    बहुत खूब

    जवाब देंहटाएं
  26. ग़ज़ल बहुत खूबसूरत है... सुन्दर भावाभिव्यक्ति...हर शेर बहुत खूबसूरत

    जवाब देंहटाएं
  27. [url=http://firgonbares.net/][img]http://firgonbares.net/img-add/euro2.jpg[/img][/url]
    [b]office 2003 professional, [url=http://firgonbares.net/]winzip 12 serial number[/url]
    [url=http://firgonbares.net/][/url] microsoft office 2003 update where can i buy microsoft software
    microsoft software factory [url=http://firgonbares.net/]discounted educational software[/url] cheap microsoft office and
    [url=http://firgonbares.net/]buy software australia[/url] to buy a software company
    [url=http://firgonbares.net/]adobe software students[/url] popular Software
    professional oem software [url=http://firgonbares.net/]discount software in[/b]

    जवाब देंहटाएं
  28. [url=http://hopresovees.net/][img]http://hopresovees.net/img-add/euro2.jpg[/img][/url]
    [b]education discount software, [url=http://bariossetos.net/]coreldraw x3[/url]
    [url=http://hopresovees.net/][/url] torrent nero 9 fully cracked purchase computer software
    academic software purchases [url=http://hopresovees.net/]macromedia com software flashplayer[/url] buy indesign software
    [url=http://hopresovees.net/]discount oem software[/url] buy cheap microsoft software
    [url=http://hopresovees.net/]photoshop software to buy[/url] acdsee free download
    acdsee serial [url=http://hopresovees.net/]software price list[/b]

    जवाब देंहटाएं