रविवार, 28 जून 2009

नफरती जुनून लेकर निकलते हैं बच्चे ---- !!




हवा के रूख का हवाला मत दो

मुझे अपने मन से निकाला मत दो

.

जिस उजास में गुम होने लगे वजूद

ऐसी रोशनी औ ऐसा उजाला मत दो

.

जिसे पढ़कर माहौल उदास हो जाए

मेरे हाथ में ऐसा कोई रिसाला मत दो

.

नफरती जुनून लेकर निकलते हैं बच्चे

ऐसी तालीम, ऐसी पाठशाला मत दो

.

तुम्हारी मुस्कान का तिलिस्म, उफ़ --

फूल से दिखते खार की माला मत दो

22 टिप्‍पणियां:

  1. नफरती जुनून लेकर निकलते हैं बच्चे
    ऐसी तालीम, ऐसी पाठशाला मत दो.

    achchhi ghazal bahut khoob

    जवाब देंहटाएं
  2. नफरती जुनून लेकर निकलते हैं बच्चे
    ऐसी तालीम, ऐसी पाठशाला मत दो

    बहुत खूब
    बहुत सुन्दर शेर

    वीनस केसरी

    जवाब देंहटाएं
  3. नफरती जुनून लेकर निकलते हैं बच्चे
    ऐसी तालीम, ऐसी पाठशाला मत दो

    --बहुत गहरा शेर कहा!! बेहद जबरदस्त!! साधुवाद जनाब ऐसा उम्दा शॆर कहने के लिए.

    जवाब देंहटाएं
  4. शानदार, मन को छु कर झकझोर देने वाली ग़ज़ल का निम्न शेर सबसे ज्यादा पसंद आया...........

    नफरती जुनून लेकर निकलते हैं बच्चे
    ऐसी तालीम, ऐसी पाठशाला मत दो.

    बधाई स्वीकार करें.

    चन्द्र मोहन गुप्त

    जवाब देंहटाएं
  5. bahut khoob.....
    dil se badhai....
    har bar ki tarah ek bar fir shndar rachna padai hai aapne...
    ek bar fir badhai....

    जवाब देंहटाएं
  6. वर्मा जी बहुत बडिया गज़ल है
    नफरती जुनून लेकर निकलते हैं बच्चे
    ऐसी तालीम, ऐसी पाठशाला मत दो.
    बिलकुल सटीक अभिव्यक्ति है बधाई

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत ही अच्छी गजल
    ...ऐसी पाठशाला मत दो...
    खूब लिखा है आपने। साधुवाद।

    जवाब देंहटाएं
  8. नफरती जुनून लेकर निकलते हैं बच्चे
    ऐसी तालीम, ऐसी पाठशाला मत दो

    बेहतरीन ....

    जवाब देंहटाएं
  9. वर्मा जी बहुत ख़ूबसूरत अंदाज़ है

    ---
    चर्चा । Discuss INDIA

    जवाब देंहटाएं
  10. bas likhte rahiye...ekdum flawless aur adbhut likhte hai aap...exceptional

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत ही ख़ूबसूरत, शानदार, जानदार और लाजवाब ग़ज़ल लिखा है आपने!

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत ही सुन्‍दर अभिव्‍यक्ति, आभार ।

    जवाब देंहटाएं
  13. जिस उजास में गुम होने लगे वजूदऐसी रोशनी औ ऐसा उजाला मत दो
    bhut umda likha hai.

    जवाब देंहटाएं
  14. वर्माजी ,ब्लॉग पर हौसला अफजाई के लिए शुक्रिया ,
    नफरती जुनून लेकर निकलते हैं बच्चे
    ऐसी तालीम ऐसी पाठशाला मत दो ,
    सच कहा आज पाठशाला से निकला शक्स शालीन व सुसंस्कृत न होकर वाइल्ड और नफरत से सराबोर होता है हम और आप शिक्षक हैं ,हमें देखना होगा कि कहाँ चूक हो रही है ,आज स्कूलों को राजनीति का अखाडा बना दिया गया है ,जो स्थान कभी देवस्थान की तरह पूजा जाता था वह आज हर प्रकार के कुकर्मों का अड्डा बनता जा रहा है हम शिक्षकों को अपनी भूमिका पर विचार करना होगा ,बच्चे तो मिट्टी की तरह होते हैं उन्हें किस सांचे में ढालना है ,यह हमारे समाज हमारे राजनीतिज्ञों को बैठकर सोचना होगा ,तभी कुछ परिवर्तन हो सकता है ,बधाई |

    जवाब देंहटाएं
  15. वर्मा साहब,

    गज़ल बहुत ही अच्छी है, कुछेक शेर लाजवाब हैं बिल्कुल दिल के करीब पहुँचते हैं :-

    जिसे पढ़कर माहौल उदास हो जाए
    मेरे हाथ में ऐसा कोई रिसाला मत दो.

    नफरती जुनून लेकर निकलते हैं बच्चे
    ऐसी तालीम, ऐसी पाठशाला मत दो.

    आपका आशीर्वाद मिला, शुक्रिया।

    सादर,

    मुकेश कुमार तिवारी

    जवाब देंहटाएं
  16. bahut hi karara vyang kar diya cartoon par....is line par banata to jyada achha rahta...aapki tippni padkar bahut der se huns raha hu....
    dhanywad......

    जवाब देंहटाएं