सोमवार, 15 मार्च 2010

अपनी एक कहानी रक्खो


अपनी एक कहानी रक्खो
अन्दर अपने पानी रक्खो

.
भूखे पेट सोये ही क्यों कोई
माँ का आँचल धानी रक्खो

.
इतने भारी-भरकम क्यूँ हो
कुछ आदत बचकानी रक्खो

.
परिन्दों सा उड़ना चाहो तो
एहसासों को रूहानी रक्खो

.
पदचिह्नों पर चलकर आये
खुद की अब निशानी रक्खो

.
सुखद नींद मे सो जाओगे
सिरहाने याद पुरानी रक्खो

.
भीड़ में खो जाने का खतरा
खुद की खुद निगरानी रक्खो

.
शिकवों को काफूर ही समझो
जो पेशानी पर पेशानी रक्खो

40 टिप्‍पणियां:

  1. भीड़ में खो जाने का खतरा
    खुद की खुद निगरानी रक्खो....
    अच्छी रचना

    जवाब देंहटाएं
  2. पदचिह्नों पर चलकर आये
    खुद की अब निशानी रक्खो..
    kya baat kahi hai! Harek pankti shandaar hai...sakaratmak arth se bharpoor..

    जवाब देंहटाएं
  3. .
    सुखद नींद मे सो जाओगे
    सिरहाने याद पुरानी रक्खो..
    bahut sundr laine.
    .

    जवाब देंहटाएं
  4. बढ़िया रचना हैं
    नवरात्र पर्व की शुभकामनाये ....

    जवाब देंहटाएं
  5. बढ़िया रचना हैं
    नवरात्र पर्व की शुभकामनाये ....

    जवाब देंहटाएं
  6. सुखद नींद में सो जाओगे
    सिरहाने याद पुरानी रक्खो
    बेहतरीन पंक्तियाँ..सुकून पहुंचाती हुई.

    जवाब देंहटाएं
  7. परिन्दों सा उड़ना चाहो तो
    एहसासों को रूहानी रक्खो
    .
    पदचिह्नों पर चलकर आये
    खुद की अब निशानी रक्खो
    .


    इन पंक्तियों ने दिल छू लिया... बहुत सुंदर ....रचना....

    जवाब देंहटाएं
  8. पदचिह्नों पर चलकर आये
    खुद की अब निशानी रक्खो
    .भीड़ में खो जाने का खतरा
    खुद की खुद निगरानी रक्खो nice

    जवाब देंहटाएं
  9. क्या कहने सरजी....
    उम्दा ग़ज़ल और अनोखे शब्दों की सुन्दर संरचना... वाह...वाह...waah

    जवाब देंहटाएं
  10. पदचिह्नों पर चलकर आये
    खुद की अब निशानी रक्खो

    बहुत खूब कहा ।

    जवाब देंहटाएं
  11. भीड़ में खो जाने का खतरा
    खुद की खुद निगरानी रक्खो
    यथार्थपरक रचना
    बहुत सुन्दर

    जवाब देंहटाएं
  12. पदचिह्नों पर चलकर आये
    खुद की अब निशानी रक्खो.
    बहुत सुंदर जी

    जवाब देंहटाएं
  13. क्या बात कही आपने..एक एक लाइन विचार करने योग्य..सुंदर विचारों से सजी बढ़िया ग़ज़ल..बधाई वर्मा जी...

    जवाब देंहटाएं
  14. भीड़ में खो जाने का खतरा
    खुद की खुद निगरानी रक्खो....

    सुखद नींद मे सो जाओगे
    सिरहाने याद पुरानी रक्खो..

    wah wah, sabhi sher lajawaab.

    जवाब देंहटाएं
  15. अपने अन्दर पानी रखो ..अनेक अर्थ हैं इस मिसरे में ।

    जवाब देंहटाएं
  16. भूखे पेट सोये ही क्यों कोई
    माँ का आँचल धानी रक्खो
    बेहतरीन अभिव्यक्ति!

    जवाब देंहटाएं
  17. हर एक पंक्तियाँ लाजवाब है! बहुत सुन्दर भाव और अभिव्यक्ति के साथ आपने उम्दा रचना लिखा है!

    जवाब देंहटाएं
  18. भूखे पेट सोये ही क्यों कोई
    माँ का आँचल धानी रक्खो

    बहुत सुन्दर भाव

    पदचिह्नों पर चलकर आये
    खुद की अब निशानी रक्खो

    बहुत खूब ...

    सुखद नींद मे सो जाओगे
    सिरहाने याद पुरानी रक्खो

    खूबसूरत ख्याल...
    आपकी ये ग़ज़ल बहुत पसंद आई....बधाई

    जवाब देंहटाएं
  19. परिन्दों सा उड़ना चाहो तो
    एहसासों को रूहानी रक्खो
    .
    पदचिह्नों पर चलकर आये
    खुद की अब निशानी रक्खो

    bahut sundar gazal bahut gahare bhaav liye har ek sher apane aap me kamaal hai...dhanywaad.

    जवाब देंहटाएं
  20. बहुत सुन्दर और मनभावन!
    भारतीय नव-वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  21. सुखद नींद मे सो जाओगे
    सिरहाने याद पुरानी रक्खो

    बहुत खूब कहा आपने शुक्रिया

    जवाब देंहटाएं
  22. सुखद नींद मे सो जाओगे
    सिरहाने याद पुरानी रक्खो..

    बहुत खूब .....!!

    जवाब देंहटाएं
  23. सुखद नींद मे सो जाओगे
    सिरहाने याद पुरानी रक्खो..
    bahut sunder rachana.

    जवाब देंहटाएं
  24. वाह वाह वाह....लाजवाब....

    बहुत ही सुन्दर ग़ज़ल...हर शेर मन को मोहने और स्वतः ही वाह करवा देने वाला...
    बड़ा ही आनंद आया पढ़कर....बहुत बहुत आभार...

    जवाब देंहटाएं
  25. पदचिह्नों पर चलकर आये
    खुद की अब निशानी रक्खो..

    बहुत ही सुन्‍दर शब्‍दों का चयन, बेहतरीन प्रस्‍तुति

    जवाब देंहटाएं
  26. सुखद नींद मे सो जाओगे
    सिरहाने याद पुरानी रक्खो..

    Kya baat kahee hai ! Esee rachna ke liye badhaiya !

    जवाब देंहटाएं
  27. बहुत सुन्दर, प्रत्येक पंक्तिया अपना वजन रखती है । आभार

    गुलमोहर का फूल

    जवाब देंहटाएं
  28. ...बेहद प्रसंशनीय अभिव्यक्ति,बधाई!!!

    जवाब देंहटाएं
  29. आपकी रचना सुन्दर बहुत है,
    बनाके सच की निशानी रक्खो ।

    जवाब देंहटाएं
  30. "इतने भारी-भरकम क्यूँ हो
    कुछ आदत बचकानी रक्खो।"

    "इतने भारी-भरकम क्यूँ हो
    कुछ आदत बचकानी रक्खो।"-
    इन दोनों ने मुग्ध किया । बेहद खूबसूरत रचना । सहजता से बहुत कुछ अभिव्यक्त करती रचना । आभार ।

    जवाब देंहटाएं
  31. सुखद नींद मे सो जाओगे
    सिरहाने याद पुरानी रक्खो
    बेहतरीन अभिव्यक्ति बहुत गहरी बातें

    जवाब देंहटाएं
  32. ग़ज़ब के शेर हैं सब के सब ... किसी एक का चयन बहुत मुश्किल है ...
    छोटी छोटी बात मगर गहरी बात ... ये आपकी विशेषता है ....

    जवाब देंहटाएं
  33. kuch sher out of the world type hue hain ...behad shandar... jhud ki khud nigrani was awesome .... behar chhoti hai ..aur chooti behar likhna padhana mujhe jadoo jaisa lagta hai ..kuch ek sher ka flow gadbad hai ..so un par ek nazar aur daali ja sakti hai ...mubarak aisi khubsurat ghazal ke liye

    जवाब देंहटाएं