गुरुवार, 4 मार्च 2010

चूनर जब सरकी

लाज से

पलकें झुकी

चूनर सर की

जब सरकी

***

एक अरसे से वह

आई ना

अब तो मैनें छोड़ दिया है

देखना भी

आईना

***

उसने

उसकी बात पर

तवज्जो न दी

देखिये

निगाहों से

बहने लगी नदी

~~~

39 टिप्‍पणियां:

  1. भाई साहब ये क्या है...अब यह मत सोचिएगा कि आपने दिल की गहराई से लिखा और मुझे समझ नहीं आया...जो मन में आ गया उसे महान मानने के भ्रम में रहना छोड़िए...कुछ अच्छा लिखिए...भगवान आपकी मन ठंठक पहुंचाएं...

    जवाब देंहटाएं
  2. यहाँ भी पश्चाताप, और पुरानी यादें ...बहुत खूब भाई जी !
    लगता है कोई महा विद्वान्, गली से झूमते हुए, टहलते हुए , आपको अच्छी नसीहत दे गए हैं वर्मा जी ! अब सिर्फ नाईस और हो जाये तो ....हा...हा...हा...
    बुरा न मानो होली है ...

    जवाब देंहटाएं
  3. दिल गहराइयों से लिखी .....बहुत सुंदर रचना...

    जवाब देंहटाएं
  4. आपकी ये क्षणिकाएं पढ़ कर डॉ. सरोजनी प्रीतम कि क्षणिकाएं याद आ गयीं....

    आपने बहुत सुन्दर रचनाएँ लिखी हैं....बधाई

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत ही सुंदरतम क्षणिकाएं.

    रामराम.

    जवाब देंहटाएं
  6. बढ़िया संजोया वर्मा जी ,

    वैसे "उसने छोड़ दिया ...... की जगह 'हमने भी छोड़ दिया .... होता तो और बेहतर !!

    जवाब देंहटाएं
  7. वर्मा जी , बढ़िया शब्दों की कलाकारी पेश की है। लुत्फ़ आ गया ।

    जवाब देंहटाएं
  8. कम शब्दों में सुंदर अभिव्यक्ति

    जवाब देंहटाएं
  9. उसने

    उसकी बात पर

    तवज्जो न दी

    देखिये

    निगाहों से

    बहने लगी नदी
    baat chhoo gayi ,sundar rachna

    जवाब देंहटाएं
  10. वाह अद्भुत सुन्दर पंक्तियाँ! बिल्कुल सही कहा है आपने! बेहद पसंद आया आपकी ये भावपूर्ण रचना!

    जवाब देंहटाएं
  11. वाह आई न ... क्या प्रयोग है ... एक ग़ज़ल का शेर याद आ गया ..

    इधर मंदिर, इधर मस्जिद, इधर गुरुद्वार, इधर गिरजा
    खुदा के ये सभी घर हैं, जिधर चाहे उधर गिरजा ...

    जवाब देंहटाएं
  12. दिल गहराइयों से लिखी .....बहुत सुंदर रचना...

    जवाब देंहटाएं
  13. एक से बढ़ कर एक खूबसूरत भावपूर्ण क्षणिकाएँ....बढ़िया लगी..धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  14. तीनो रचनाओं में तिन शब्दों से जिस तरह से आपने इन रचनाओं को मूल रूप दिया है अपने आप में नया तज़रबा है ...मुझे तो भई अछि लगीं... बधाई कुबूल करें...


    अर्श

    जवाब देंहटाएं
  15. संगीता स्वरूप जी ने बिल्कुल ठीक कहा है। सरोजिनी प्रीतम जी की पंक्तियाँ हैं कि-

    सालों की मिहनत सालों की कमाई
    सालों ने मिलकर सालों तक खाई

    एक और उन्हीं की क्षणिका-

    हलवाई की बेटी वृक्षारोपण कार्यक्रम में जाती है
    वे पेड़ों की बात बताते हैं ये पेड़ों की समझ जाती है

    बहुत अच्छा वर्मा भाई।

    सादर
    श्यामल सुमन
    09955373288
    www.manoramsuman.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  16. छोटे- छोटे भावों को बड़े करीने से पिरोया है आपने ....कुछ-कुछ हाइकू की तरह ......!१

    कल हिंद युग्म में भी आपकी बड़ी अच्छी सी नज़्म पढ़ी .....!!

    जवाब देंहटाएं
  17. एक बार फिर आई हूँ .....
    ये अजय जी की टिपण्णी देखी नहीं थी .....रहा नहीं गया इतनी गहरी पकड़ पर ये प्रतिक्रिया देख ......
    शायद वो समझ नहीं पाए इनके भाव ....कम शब्दों में तीखा प्रहार ....बहुत कम लोग इस दक्षता में परिपूर्ण होते हैं ....!!

    जवाब देंहटाएं
  18. गहरे भाव लिये हुये सुन्‍दर प्रस्‍तुति ।

    जवाब देंहटाएं
  19. उसने

    उसकी बात पर

    तवज्जो न दी

    देखिये

    निगाहों से

    बहने लगी नदी
    वाह बहुत अच्छी लगी ये क्षणिका और पहली भी सुन्दर है
    बधाई आपको।

    जवाब देंहटाएं
  20. kafi achchhi hai...

    zazbaat par pahli baar aana huaa hai... :) :)

    जवाब देंहटाएं
  21. एक अरसे से वह आई ना अब तो मैनें छोड़ दिया है देखना भी आईना touching..

    जवाब देंहटाएं
  22. kam shabdon me behat samvedansheel abhivyakti ! pehli baar apke blog par aayaa aur abhibhoot ho gaya !

    जवाब देंहटाएं
  23. श्लेष का सुंदर उपयोग करती प्रभावी रचना । मराठी के मोरोपंत जी की याद दिला दी ।

    जवाब देंहटाएं
  24. लाज से
    पलकें झुकी
    चूनर सर की
    जब सरकी
    कहॉं खो गयी ये अलंकारिक शैली।

    जवाब देंहटाएं
  25. लाज से
    पलकें झुकी
    चूनर सर की
    जब सरकी
    कहॉं खो गयी ये अलंकारिक शैली।

    जवाब देंहटाएं