मंगलवार, 1 दिसंबर 2009

रोटियाँ उदास हैं ~~

बहुरूपिये खयाल हैं

फेंकते जाल हैं

.

ज़मीर बेच दिया

अब ये मालामाल हैं

.

रोटियाँ उदास हैं

रूठ गये दाल हैं

.

फुसफुसा रहे दरख़्त

गहरी कोई चाल है

.

डूब गये खेत-घर

सूख गये ताल हैं

.

बेअसर हर बात से

बहुत मोटी खाल है

.

इंसान की फितरत

अनसुलझा सवाल है

~~

52 टिप्‍पणियां:

  1. ज़मीर बेच दिया

    अब ये मालामाल हैं
    वर्मा जी बहुत ही सुंदर कविता ओर सच से भरपुर.
    धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  2. ज़मीर बेच दिया
    अब ये मालामाल हैं .
    वाह वर्मा जी, सही व्यंग कसा है।
    सामयिक रचना।

    जवाब देंहटाएं
  3. दीवाना आदमी को बनाती है रोटियां
    अब चांद पर भी नज़र आती है रोटियां

    जवाब देंहटाएं
  4. ज़मीर बेच दिया अब ये मालामाल हैं . रोटियाँ उदास हैं रूठ गये दाल हैं .

    वाह! बहुत सुंदर और सामयिक रचना....

    जवाब देंहटाएं
  5. इंसान की फितरत अनसुलझा सवाल है
    sirf ek shabd-----------umda.

    जवाब देंहटाएं
  6. सूरज ज़रा, आ पास आ
    आज सपनों की रोटी पकाएंगे हम
    ए आसमां तू बड़ा मेहरबां
    आज तुझको भी दावत खिलाएंगे हम
    सूरज ज़रा, आ पास आ
     
    चूल्हा है ठंडा पड़ा
    और पेट में आग़ है
    गर्मागर्म रोटियां
    कितना हसीं ख्वाब है
    सूरज ज़रा, आ पास आ
    आज सपनों की रोटी पकाएंगे हम...

    जय हिंद...

    जवाब देंहटाएं
  7. आपने बहुत ही सुन्दरता से सच्चाई को बयान करते हुए उम्दा रचना लिखा है! बहुत अच्छी लगी आपकी ये शानदार रचना !

    जवाब देंहटाएं
  8. वर्मा जी ,

    बड़ा साधा हुआ व्यंग है..मजा आ गया...पूरी की पूरी कविता दिल को भा गयी है...साधू !

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत करारा प्रहार है जी!

    जिन्दगी का गीत रोटी मे छिपा है।
    साज और संगीत, रोटी में छिपा है।।

    रोटियों के लिए ही, मजबूर हैं सब,
    रोटियों के लिए ही, मजदूर हैं सब।

    कीमती सोना व चाँदी, तब तलक,
    रोटियाँ संसार में हैं, जब तलक।

    खेत और खलिहान सुन्दर, तब तलक,
    रोटियाँ उनमें छिपी हों, जब तलक।

    झूठ, मक्कारी, फरेबी, रोटियों के रास्ते हैं,
    एकता और भाईचारे, रोटियों के वास्ते हैं।

    हम सभी यह जानते है, रोटियाँ इस देश में हैं,
    रोटियाँ हर वेश में है, रोटियाँ परिवेश में है।

    रोटियों को छीनने को , उग्रवेशी छा गये हैं,
    रोटियों को बीनने को ही, विदेशी आ गये हैं।

    याद मन्दिर की सताती, रोटियाँ जब पेट में हों,
    याद मस्जिद बहुत आती, रोटियाँ जग पेट में हों।

    राम ही रोटी बना और रोटिया ही राम हैं,
    पेट की ये रोटियाँ ही, बोलती श्री-राम हैं।

    रोटियों से, थाल सजते, आरती के,
    रोटियों से, भाल-उज्जवल भारती के।

    रोटियों से बस्तियाँ, आबाद हैं,
    रोटियाँ खाकर, सभी आजाद हैं।

    प्यार और मनमीत, रोटी में छिपा है।
    जिन्दगी का गीत, रोटी मे छिपा है।।

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत बेहतरीन और सटीक...


    शास्त्री जी ने चार चांद लगा दिये.

    जवाब देंहटाएं
  11. जमीर बेच कर मालामाल हुए इंसान की फितरत को तो अनसुलझा सवाल होना ही है ....!!

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत बढ़िया , वर्मा साहब , एक-एक शब्द गहरे दर्द को समेटे हुए है !

    जवाब देंहटाएं
  13. रोटियों की उदासी और दाल का रूठना......
    ज़िन्दगी के अनसुलझे ख्याल ही हैं.......वाह !

    जवाब देंहटाएं
  14. क्या सशक्त प्रतीक हैं और क्या गहरे भाव! मान गये!

    जवाब देंहटाएं
  15. बहुत सुन्दर भाव लगे इस के बेहतरीन रचना शुक्रिया

    जवाब देंहटाएं
  16. रोटियाँ उदास हैं
    रूठ गए दाल हैं
    फूस फुसा रहे दरख्त
    गहरी कोई चल है ...

    ये मयंक जी जो सारी रोटियाँ पका गए ....कहीं ये उदासी इस वजह से तो नहीं .....?

    जवाब देंहटाएं
  17. "zindagee ke ansulajhe khayalat..." zindagee ko kaun samajha..jo zameer bechte hain...malamal bante hain,wo to kabhi nahi..! Behtareen rachna hai!

    http://shamasansmaran.blogspot.com

    http://kavitasbyshama.blogspot.com

    http://aajtakyahantak-thelightbyalonelypath.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  18. सब कुछ सवाल है,
    पर कविता बेमिशाल है,
    खूबसूरत संदेश है,
    शब्द भी कमाल है,

    बहुत बहुत धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  19. रोटियों को लेकर अलग अलग बिम्बों मे अनेक कविताये रची गई है लेकिन निर्जीव रोटी के भीतर सम्वेदना महसूस करते हुए उसे यह उदासी का बिम्ब देना बहुत अच्छा लगा ।

    जवाब देंहटाएं
  20. इंसान की फितरत
    अनसुलझा सवाल है

    बहुत खूबसूरत शब्दों में व्यंगय किया गया है. आभार

    जवाब देंहटाएं
  21. हर शब्‍द दिल को छूता हुआ, सत्‍यता के बेहद निकट यह अभिव्‍यक्ति बहुत ही बेहतरीन, आभार ।

    जवाब देंहटाएं
  22. रोटियाँ उदास हैं
    रूठ गये दाल हैं
    फुसफुसा रहे दरख़्त
    गहरी कोई चाल है ....

    आपने तो छोटी बहर को भी बाखूबी निभाया है वर्मा जी .... और कमाल के शेर कहे हैं ...... रोजमर्रा के जीवन की सत्य घटनाओं से निकली हुई रचना है ...... बेमिसाल ..........

    जवाब देंहटाएं
  23. वर्मा जी, बहुत खूब.
    सत्य!
    वाह वाह!!

    (शास्त्री जी की रोटी महिमा लुभा गयी)

    -Sulabh Jaiswal

    जवाब देंहटाएं
  24. बहुत ही अच्छी पंक्तियाँ हैं , धन्यवाद !

    जवाब देंहटाएं
  25. हाँ हमारी तरह गालियाँ ये कहाँ से पाएंगे
    आप चाहें तो उन्हे कुछ सिखला सकते हैं
    एक बात की तारीफ तो करनी ही पड़ेगी कि
    इतनी गालियाँ देने के बाद भी वे लोग आपस में
    लड़ते नहीं हैं।

    जवाब देंहटाएं
  26. बेअसर हर बात से बहुत मोटी खाल है . इंसान की फितरत अनसुलझा सवाल है ~~वाह!वाह!वाह!

    जवाब देंहटाएं
  27. बहुत ही सुन्दर कविता...पर सच यही है...
    बेअसर हर बात से
    बहुत मोटी खाल है

    जवाब देंहटाएं
  28. बहुत खूब लिखा है !
    कहीं कहीं कुछ अखर रहा है जैसे "रूठ गये दाल हैं" ... दाल मेरी समझ के अनुसार स्त्रीलिंग है !
    रचना शानदार है!

    जवाब देंहटाएं
  29. डूब गये खेत-घर
    सूख गये ताल हैं .

    ज़मीर बेच दिया
    अब ये मालामाल हैं .

    itne km shabdoN meiN
    itni gehree aur sachchee baateiN
    keh daali haiN...
    waah !!

    जवाब देंहटाएं
  30. बहुरूपिये खयाल हैं
    फेंकते जाल हैं

    डूब गये खेत-घर
    सूख गये ताल हैं

    बहुत ही सुन्दर पंक्तियाँ हैं, श्रीमन.. धन्यवाद

    आपको अपने ब्लॉग पर भी जोड़ रहा हूँ
    - पीयूष

    जवाब देंहटाएं
  31. रोटियाँ उदास हैं
    रूठ गये दाल हैं .
    फुसफुसा रहे दरख़्त
    गहरी कोई चाल है

    बहुत सुन्दर पंक्तियां----खूबसूरत शब्दों में लिखी गयी।
    हेमन्त कुमार

    जवाब देंहटाएं
  32. Atisundar saarthak prabhaavshalee abhivyakti.....

    Mugdh kar liya aapki is rachna ne....Waah !!!

    जवाब देंहटाएं
  33. बहुत खूब प्रशंसनीय.

    जो बचा हुआ कुछ अनाज है
    बनानी उसकी अब शराब है
    ठेका उनको मिल गया है
    सब उनके ही रिश्तेदार हैं
    दाने दाने पर लिखा है
    पीने वाले का जो नाम है

    जवाब देंहटाएं
  34. ज़मीर बेच दिया
    अब ये मालामाल हैं

    बहुत ही अच्छी रचना, सच्चाई को लफ्ज़ लफ्ज़ बयां करती हुई...बधाई...
    नीरज

    जवाब देंहटाएं
  35. इंसान की फितरत
    अनसुलझा सवाल है

    बहुत खूबसूरत शब्दों में व्यंगय किया गया है. आभार

    जवाब देंहटाएं
  36. बहुत बढिया व्यंग । और ये तो बहुत ही......बढिया
    ज़मीर बेच दिया
    अब ये मालामाल हैं ।

    जवाब देंहटाएं
  37. bhut hi behtreen yek vyangatmak rachna aaj ke samaaj par aur uske ansuljhe pahlu par meri badhaayi swikaar kare
    saadar
    praveen pathik
    9971969084

    जवाब देंहटाएं
  38. ek sach bayan karti ,manko chu lete hain yeh bhav ,shubhkamnayen

    जवाब देंहटाएं
  39. क्या अंदाज़ है साहब! बहुत खूब!लिखते रहिये, कहते रहिये

    जवाब देंहटाएं
  40. बहुत ही अच्छी रचना
    बहुत-२ आभार

    जवाब देंहटाएं
  41. बहुत ख़ूबसूरत रचना अभिव्यक्ति . बधाई

    जवाब देंहटाएं
  42. बहुत ख़ूबसूरत रचना अभिव्यक्ति . बधाई

    जवाब देंहटाएं